कुरुक्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर आज शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर तट पर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु जो सुबह से ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा तो इस दौरान उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। मौनी अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है जिसके चलते ही श्रद्धालु ब्रह्म सरोवर तट पर पहुंचे थे। हालांकि सैकड़ों श्रद्धालु ही पहुंचे लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हुए थे। इस अमानवस्या पर भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन करना बेहद शुभ होता है। मौनी अमावस्या के दिन मान्यतानुसार ऋषि मनु का जन्म हुआ था।माना जाता है कि इसदिन मौन रहकर ईश्वर की आराधना करना बेहद शुभ होता है। अगर आप अपने पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या का दिन सबसे उत्तम रहेगा। इस दिन दान, पिंडदान, तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देतें है।
Kurukshetra : मौनी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में सैकड़ो लोगो ने लगाई आस्था की डुबकी –
