हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। महेंद्रगढ़ में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाल सर्द हवाएं चली। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री पर पहुंचा। पिछले चार दिनों के दौरान महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 8 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। पानीपत में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दोपहर तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।नारनौल क्षेत्र में सुबह से तेज हवा चल रही है। सुबह से बदलवाही होने से बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भी 5 फरवरी को बारिश होने की बात कह रहा है। क्षेत्र में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अंबाला में रात में बिजली गरजने के साथ बारिश हुई। सुबह भी बादल छाए रहे, साथ ही कोहरा छाया रहा। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है।
हरियाणा : कई जिलों में छाए बादल, बारिश होने की संभावना –
