इन दिनों बाजार में आर्टिफिशियल प्लास्टिक से बने अंडों की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। इन मिलावटी अंडों को खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले नकली अंडों की पहचान कर सकते हैं। बाजार में बिकने वाले ये आर्टिफिशियल नकली अंडे हूबहू असली अंडों की तरह ही दिखते हैं। ऐसे में इनकी पहचान कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। नकली अंडों की पहचान आप इन्हें अच्छे से देखकर कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली अंडे चिकने होते हैं। वहीं नकली अंडे खुरदुरे होते हैं। इसके अलावा अंडे के अंदर का भाग भी गहरे रंग का होता है। इसके अलावा आप अंडे को उबालकर भी उसकी वास्तविकता की पहचान कर सकते हैं। पानी में उबालने के बाद नकली अंडे का जो बाहरी हिस्सा होता है वह काफी सख्त हो जाता है। आपकी जानकारी के लिए बना बता दें आर्टिफिशियल अंडे का जो बाहरी खोल होता है उसे कैल्शियम कार्बोनेट की मदद से तैयार किया जाता है। वहीं इसके अंदर सोडियम एलिग्नेट, एलम, जिलेटिन और कैल्शियम क्लोराइड भरकर बनाया जाता है। इन अंडों को खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपके शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी जन्म ले सकती है।
Plastic Eggs : बाजार में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे –
