चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत,

अब से कुछ घंटे बाद भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 3 चांद की सतह पर कदम रख देगा। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। दुनियाभर की नजर भारत की इस लैंडिंग पर टिकी हुई है। सफल लैंडिंग के लिए देश की अलग-अलग जगहों पर पूजा और हवन किया जा रहा है। सीमा ने वीडियो जारी करवाकर कहा, भगवान राधा कृष्ण में बहुत आस्था है। मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक भारत देश का चंद्रयान सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंड नहीं कर लेता। सीमा ने कहा कि मैं प्रार्थना कर रही हूं भगवान राधे कृष्ण से जिन पर मेरा बहुत विश्वास है। हे प्रभु, हे भगवान, हे श्री राम, हे सभी देवी देवताओं, हे राधे कृष्णा हमारे भारत देश का चंद्रयान- 3 आज शाम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर जाए। इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं, जिससे हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.