हरियाणा में एक फिर मौसम बदला है। जिसके चलते कई जिलों में बारिश हुई है। इस कड़ी में फतेहाबाद में भी कई दिनों बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। शनिवार सुबह पहले काली घटाएं छाई रही। इसके बाद करीब सवा 9 बजे बारिश शुरू हुई। 15 मिनट तक तेज बारिश हुई, इसके बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजेश सिहाग ने बताया कि इस समय धान की फसल को सिंचाई की काफी जरूरत होती है। यह बारिश धान की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। किसानों को ट्यूबवेल से सिंचाई करने की फिलहाल जरूरत नहीं पड़ेगी।
हरियाणा के कई जिलों में बारिश ,धान की फसल को मिली संजीवनी –
