चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी किक्रेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं। खिलाड़ी होने के साथ एमएस धोनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। एमएस धोनी करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, कार और बाइक के लग्जरी कलेक्शन के मालिक हैं। धोनी सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन की लिस्ट में शामिल हैं। धोनी होटल से लेकर एयरस्पेस के मालिक भी हैं। धोनी रांची के रहने वाले हैं। वहां उनका महल जैसा आलीशान बंगला है। उनके घर का नाम ‘कैलाशपति’ है। इसके पहले धोनी रांची के हरमू हाउसिंग के तीन मंजिला मकान में रहा करते थे। मुंबई में भी एक बंगला हैं।देहरादून में भी धोनी का खूबसूरत बंगला है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में लगभग 17.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। क्रिकेटर धोनी को बाइक्स का शौक है। उनके बाइक कलेक्शन में कई महंगी टू व्हीलर हैं। लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। धोनी सालाना 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।
MS Dhoni: होटल, स्कूल और मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं एमएस धोनी…..
