हरियाणा के पूर्व सिंचाई एवं शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा का निधन हो गया। वे कई दिन से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जगदीश नेहरा पूर्व में शिक्षा एवं सिंचाई मंत्री रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा हिंदी ग्रंथ अकादमी के भी चेयरमैन रहे। दो दिन बाद 20 जनवरी को उनकी पोत्री की शादी थी। निधन की सूचना से शोक की लहर दौड़ गई है।
कांग्रेस नेता पूर्व सिंचाई एवं शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा का निधन हुआ –
