घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है जंहा मुजेसर में यहां एक युवती की चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी और कातिल मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगो ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी जो लगातार आ रही थी। जिसके बाद लोग घर गए और जाके देखा तो दंग रह गए। वंहा महिला की लाश पड़ी हुई थी। लाश मिलने की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान की मॉर्चरी में रखवा दिया और मामले की जाँच में जुट गई।घटना के पुलिस का शक पति पर जा रहा है क्युकी उसके बाद से वह लगातार गायब है। पुलिस उसे ढूंढ़ रही है।
महिला की चुन्नी से गला दवा कर की हत्या ,रोता रहा दो साल का बच्चा –
