भारतीय जनता पार्टी के त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस बचाने के लिए निकले हैं। जैसे-जैसे उनकी यात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। जब यह यात्रा हरियाणा तक पहुंचेगी तो न जाने कांग्रेस की क्या स्थिति रहेगी। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पे भी निशाना साधा बोले दिल्ली से एक नया – नया व्यक्ति आया है , जो बोलते है ये मुफ्त में देंगे, वो मुफ्त में देंगे। उन्हें यह नहीं पता कि हरियाणा के लोगों को सम्मान चाहिए। वे किसी मुफ्त की चीज के भूखे नहीं हैं। हरियाणा के लोग मेहनती है , किसान हैं, जो मुफ्त का खाने वाले नहीं हैं।
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस बचाओ यात्रा बताया –
