रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल में ही काम करता था। पुलिस ने लड़कीओ के बयान पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने दोनों लड़कीओ को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एक की उम्र 18 साल और दूसरी की 22 साल है। आरोपी ने दोनों ही लड़कियों के साथ अस्पताल में दुष्कर्म किया। धमकी से दोनों डरी हुई थी लेकिन बार – बार दुष्कर्म होने से तंग आकर हिम्मत कर के पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने भी मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
रेवाड़ी में अस्पताल में काम करने वाली 2 लड़कीओ के साथ हुआ दुष्कर्म –
