हरियाणा में मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 19 सितंबर तक 339.4 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 414.3 एमएम है। फतेहाबाद, सिरसा, हिसार व कैथल में ही सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। झज्जर और जींद में सामान्य तो 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 21 से 26 सितंबर तक हरियाणा के पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश व बाकी क्षेत्रों में बिखराव वाली गतिविधियां दर्ज करने की संभावनाएं बन रही हैं। इसके बाद प्रदेश व एनसीआर से मानसून की वापसी की संभावना है।
हरियाणा में मानसून सीजन में इस बार बारिश में आई है कमी –
