घटना दिल्ली से आ रही महिला की है जोकि अपनी से मिलकर घर वापिस आ रही थी। वही उसके साथ आरोपी ने ट्रैन में छेड़छाड़ की और ट्रैन से निचे फेक दिया। आरोपी हरियाणा के जींद का निवासी है। जिसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है। हिसार जीआरपी के डीएसपी गुरुदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूरी घटना को कबूल किया है। उसने कबूला है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद महिला ने उसका विरोध किया। वह इस बात से घबरा गया था कि महिला छेड़छाड़ के बारे में अपने परिजनों को बता देगी, जिसके चलते उसने महिला को धक्का देकर नीचे फेंक दिया। पुलिस इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है।