भिवानी मे एक ऐसा मामला सामने आया है ,जंहा एक पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी के साथ रेप किया। घटना की सुचना लड़की की मां ने डॉयल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद महिला पुलिस थाना भिवानी में आरोपी पिता के खिलाफ नाबालिग बेटी से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।महिला ने बताया की उसके तीन बच्चे है ,और सबसे बड़ी उसकी यही बेटी है जिसकी उम्र 11 साल है। पहले पति की मौत के बाद उसने 42 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की थी। दूसरे पति को पहले कोई औलाद नहीं थी। इसलिए तीनों बच्चे भी दूसरी शादी के बाद उसी के साथ रह रहे थे। महिला का आरोप है कि बुधवार की रात को उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसे तब लगी जब बेटी की हालत बिगड़ गई और पूछने के बाद उसने अपने सौतेले पिता की करतूत मां को बता दी। जिसके बाद शुक्रवार को महिला ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी।आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत मे लिया गया है।