मामला अम्बाला का है जंहा घर पर कोई व्यक्ति न होने के कारण ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया।बतादे की घर की मालिक महिला अपने पिता के घर गयी थी। जब वह वापस आई तो उसे घर का ताला टुटा मिला। और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। महिला ने बताया की उसके पति के साथ विवाद चलने के कारण वह अपने मायके गयी थी। और अगले दिन घर आई तो उसने देखा कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। महिला ने मकान में लगे दो सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो देखा कि दो व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुसे।महिला ने फुटेज पुलिस को दिया है और पुलिस इसकी कार्यवही कर रही है।
अम्बाला मे ताला तोड़ किया चोरी का प्रयास :कैमरे मे हुए कैद
