पानीपत मे एक घटना हुई है जंहा एक लड़की जोकि इंजीनियरिंग की छात्रा है। उसकी क्रेन के द्वारा कुचले जाने पर मौत हो जाती है। लड़की का नाम साक्षी बताया गया है। वह सुबह अपने दादाजी के साथ कॉलेज के लिए बस लेने जा रही थी तभी वंहा एक क्रेन आई और साक्षी के ऊपर चढ़ गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। क्रेन को चलाने वाला अभी 14 साल का नाबालिक लड़का ही है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया है। साक्षी को बचाते समय उसके दादाजी को भी बहुत चोट लगी है. वह अस्पताल मे है। और लड़के को पुलिस की गिरफ्त मे करा दिया गया है। पुलिस उसपर सख्त कार्यवाही करेगी।
कॉलेज जा रही रही थी लड़की ,क्रेन ने कुचला :एक्सीडेंट
