Vidya Balan की Jalsa का ओटीटी पर इस डेट को होगा प्रीमियर
विद्या बालन (Vidya Balan) और शेफाली शाह (Shefali Shah) की फिल्म ‘जलसा‘ (Jalsa) के प्रीमयर की डेट सामने आ गई है। ये फिल्म काफी समय से अटकी हुई थी और बीते दिनों तय हुआ था कि इसका ओटीटी प्लेटफॉर्म प्रीमियर होगा लेकिन डेट नहीं बताई गई थी। अब फाइनली डेट सामने आ गई है और फिल्म का प्रीमियर 18 मार्च, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. विद्या बालन और शेफाली शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म ‘जलसा’ में अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए प्रीमियर डेट बताई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विद्या बालन एक पत्रकार की भूमिका में हैं। वहीं, शेफाली शाह एक कुक के किरदार नजर आएंगी। फिल्म एक पत्रकार और उसकी कुक के जीवन के माध्यम से सुनाई गई संघर्ष की कहानी है, फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ का भी निर्देशन किया थाहरियाणा सरकार ने सार्वजनिक धन की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने यमुना एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपायों
कुख्यात गैंगस्टर संदीप गडोली एनकाउंटर मामले में करीब दस साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए
चंडीगढ़: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। हरियाणा बिजली नियामक