सिरसा में मनोरोग विशेषज्ञ को फोन पर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मनोरोग विशेषज्ञ ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. जानकारी के अनुसार मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि उनका निजी अस्पताल विश्वास मनोरोग और नशा मुक्ति सांगवान चौक पर स्थित है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति द्वारा बार-बार फोन कर फिरौती व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बवाना गैंग नोएडा का सदस्य बताया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर फिरौती मांगने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है।