हरियाणा के झज्जर के गांव झामरी में एक युवक का शव खेत में बने कोठड़े में लटकता हुआ मिला है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया।
मृतक की पहचान राजेश निवासी गांव झामरी के तौर पर की गई है। राजेश के शरीर पर चोट लगने के निशान पाए गए हैं। जिससे लगता है कि राजेश की हत्या की गई है। पुलिस ने गांव के ही विनोद व राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक के भाई बलवान सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है। बलवान सिंह ने आरोप लगाया है कि विनोद व राजकुमार के साथ 31 दिसंबर को विवाद हुआ था। जिसके चलते उन्होंने उसे मार कर फंदे पर लटका कर आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया है।