सत्ता के गलियारे से… बबीता फौगाट में भाजपा को दिखती है साध्वी ऋतंभरा व उमा भारती की छवि

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट में भाजपा को साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती जैसी फायर ब्रांड नेता की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग समर्पित रहते हैं, ठीक उसी तरह से बबीता भी समर्पित हैं। वह भाजपा के पक्ष में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म पर अभियान छेड़े रहती है। भाजपा में शामिल होने से पहले वह पुलिस उपाधीक्षक थीं। इस्तीफा देकर राजनीति में आई थीं।

भाजपा ने बबीता को चरखी दादरी से विधानसभा का चुनाव भी लड़़वाया, लेकिन वह विधायक बनने में सफल नहीं हो सकीं। इसके बावजूद बबीता ने हार नहीं मानी और भाजपा व आरएसएस के हक में अपना सोशल वार जारी रखा। कुछ दिन पहले ही भाजपा सरकार ने उन्हेंं खेल उपनिदेशक नियुक्त किया, लेकिन पार्टी उनका उपयोग बिहार और बरोदा विधानसभा के उपचुनाव में करना चाहती है। सो, बबीता फौगाट ने एक बार फिर सरकारी नौकरी छोड़ दी है।

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *