दुल्हेड़ा के किसानों से अध्यादेश को लेकर राहुल गांधी ने की बातचीत

 झज्जर- दुल्हेड़ा के किसानों से कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने संसद से पास किए गए तीन कृषि अध्यादेशों को लेकर बातचीत की। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने बताया कि देश के किसानों की पीड़ा को जानने के लिए राहुल गांधी ने किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद किया। उन्होंने हरियाणा के साथ-साथ बिहार, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र व देश के अन्य राज्यों के किसानों से 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की।

देशवाल ने बताया कि दुल्हेड़ा निवासी जयप्रकाश, हवा सिंह, पाले व सुंदर से सीधा संवाद करके राहुल गांधी ने किसानों की पीड़ा को समझा। दुल्हेड़ा के सभी किसानों ने राहुल गांधी से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये काले विधेयक लाए गए हैं। आज किसान पहले ही कर्ज में डूबा हुआ है, ऊपर से भाजपा सरकार किसानों को राहत देने की बजाय उनको बरगला रही है। किसानों ने राहुल गांधी से बताया कि भाजपा सरकार की नीयत अगर साफ है तो सरकार फसलों के अधिकतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी का कानून क्यों नहीं लागू करती।
जयप्रकाश ने कहा कि किसानों को भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है। इन किसानों ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे बातचीत करके उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी देश के हर किसान, गरीब, मजदूर व व्यापारी के साथ खड़ी है। सभी वर्गों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। जब तक ये काले विधेयक वापस नहीं हो जाते, कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इस पर दुल्हेड़ा के किसानों ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।

 

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *