राजेश दुग्गल होंगे कुरुक्षेत्र जिले के नए एसपी

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी की जगह अब राजेश दुग्गल कुरुक्षेत्र जिला के नए एसपी होंगे। आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी का कुरुक्षेत्र से गुरुग्राम में डीसीपी हेडक्वार्टर लगाया गया है। उनके स्थान पर फतेहाबाद में यातायात आयुक्त आईपीएस अधिकारी राजेश दुग्गल को कुरुक्षेत्र की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी लंबे समय से जिले की एसपी की कमान संभाले हुए थी। पिपली में पिछले दिनों किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को छोड़कर उनका कार्यकाल काफी संतोषजनक रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान ही जिले में कई अपराध की घटनाओं के बडे़ खुलासे हुए हैं और उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने का भी काम किया है।

 

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *