हांसी : विवाहिता ने जहरीली गोली निगलकर दी जान, सास और जेठ पर मामला दर्ज

उमरा में सास व जेठ के ताने सुनकर 40 वर्षीय एक महिला ने गेहूं में रखने वाली गोली खा ली। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला की सास व जेठ पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उमरा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। छह वर्ष पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनका एक बड़ा भाई राजेंद्र है।

20 वर्ष पहले उनकी शादी सीसर निवासी संतरा देवी से हुई थी। उनकी तीन बेटियां व एक बेटा है। वह दोनों भाई खेत में साथ-साथ मकान बनाकर अलग रह रहे हैं। उनकी माता लक्ष्मी भाई राजेंद्र के घर में रह रही हैं। शादी के 6 महीने के बाद से ही उनका माता लक्ष्मी व भाई राजेंद्र दोनों अक्सर उनकी पत्नी संतरा देवी के साथ लड़ाई-झगड़ा करते थे। जब भी उनके घर पर कोई आदमी आता था तो पत्नी पर आरोप लगाते थे। इसे लेकर पंचायत होती पंचायत में गलती मान लेते। लेकिन उसके बावजूद दोबारा से यही हरकतें करते रहते थे। अाराेप है कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे वह घर पर थे। उसी दौरान उनकी मां लक्ष्मी व भाई राजेंद्र उनकी पत्नी के साथ झगड़ा व गाली-गलौज करने लगे।

मां व भाई उसके चरित्र पर संदेह जता रहे थे। इसी बात से परेशान होकर उनकी पत्नी संतरा देवी ने गेहूं में रखने वाली गोली खा ली। वह अपनी पत्नी को उपचार के लिए हांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए। जहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हिसार रेफर कर दिया। हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में उन्हाेंने अपनी मां लक्ष्मी देवी व भाई राजेंद्र पर आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के अाधार पर दोनों के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज लिया है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *