हरियाणा में 15 हजार पार हुए मरीज, रिकवरी दर सुधरकर 69% पर पहुंची

हरियाणा में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार के पार हो गई हैं। अनलॉक-1 में संक्रमण में आई तेजी अनलॉक-2 के पहले दिन भी जारी रही। राज्य में एक ही दिन में 477 नए मरीज मिले हैं, वहीं चार लोगों की जान कोरोना ने ली। इनमें फरीदाबाद में तीन और गुड़गांव में एक मौत शामिल है।

राज्य में अब जहां मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 15216 हो गया, वहीं मरने वालों की संख्या 244 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए विश्लेषण के अनुसार 240 मौतों में 178 पुरुषों की है। जबकि 62 महिलाओं की जान गई है।

इसके अलावा विभाग ने 14941 मरीजों का विश्लेषण किया, जिसके अनुसार 10123 पुरुष तो 4816 महिला अब तक संक्रमित हुई हैं। इनके अलावा दो ट्रांसजेंडर भी कोरोना की चेपट में आ चुके हैं। हालांकि अब राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक ही दिन में 527 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं। अब 10,499 मरीजों के ठीक होने से रिकवरी रेट भी 69 प्रतिशत से ऊपर आ गया है। राज्य में अभी 4470 एक्टिव मरीज हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 5523 लोगों के सैंपल लिए गए। 1675 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *