हरियाणा में 30 दिन में 3 गुना बढ़ा पॉजिटिव रेट, रिकवरी रेट 50 से 63.79% पर पहुंचा,

हरियाणा. प्रदेश में बीते 30 दिनों में पॉजिटिव रेट 3 गुना तक बढ़ा है। वहीं, रिकवरी रेट 50.49 से 63.79% पर पहुंचा गया है। एक माह पहले फैटेलिटी रेट 1.04 था, जो अब बढ़कर 1.63 हो गया है। टेस्टिंग की रफ्तार भी लगभग दोगुनी हो गई है। पहले एक मिलियन पर 4524 लोगों की टेस्टिंग हो रही थी, अब बढ़कर 9955 पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में पहले 11 दिन में केस डबल हो रहे थे, जबकि अब 14 दिन में केस डबल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के 3 जिलों में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत में कुल 9860 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि कुल मरीजों की संख्या प्रदेश में 13977 है। यानी प्रदेश के कुल मरीजों में से 70.54 फीसदी सिर्फ इन्हीं तीन जिलों में मिले हैं। इधर, हिसार में जिले में रविवार को संक्रमित 6 रोगी मिले। पहला केस 55 वर्षीय एक रोगी है जोकि सिविल अस्पताल के वार्ड नंबर-5 में दाखिल था। दूसरा केस इंदिरा काॅलोनी वासी 54 वर्षीय महिला है। यह पीएलए मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर की कोरोना पाॅजिटिव संचालिका के घर मेड है।

फरीदाबाद में 2 की मौत, सबसे ज्यादा 131 नए मामले
फरीदाबाद | जिले में कोरोना का संकट अभी कम होता नहीं दिख रहा है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि 131 नए केस भी आए हैं। मरने वालों का आंकड़ा जिले में 73 पहुंच गया है,  जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 3454 तक पहुंच गई है। रविवार को 255 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा 2081 पहुंच गया है। लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3454 पहुंच गई है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *