हरियाणा में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामले, भिवानी में एक की मौत, सोनीपत में आए 39 केस

हरियाणा में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

भिवानी में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। हालु बाजार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ा। वहीं तीन नए मामले भी सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल केस 179 हो गए हैं। इनमें 103 एक्टिव केस हैं और तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
सोनीपत में भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव 39 केस आए। इसके साथ ही जिले में मरीजों का आंकड़ा 806 हो गया है। 10 मरीज़ महामारी से अपनी जान भी गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को आए सभी केस अलग-अलग क्षेत्रों से हैं।
हिसार में दस केस सामने आए हैं। नारनौल में 17 केस आए हैं।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *