राज्य महिला आयाेग में भाजपा नेत्री साेनाली फौगाट के बाद मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की भी सुनवाई हुई। हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह गुरुवार काे अपनी पत्नी व बहन के साथ महिला आयाेग के पंचकूला स्थित मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्हें सुबह 11 बजे का टाइम दिया गया था, लेकिन वह 10 बजे ही पहुंच गए।
सुल्तान सिंह काे कहा गया कि निर्धारित समय 11 बजे ही आएं। इसके बाद सुल्तान सिंह दाेपहर डेढ़ बजे यानि टाइम से ढाई घंटे देरी से महिला आयाेग कार्यालय में पहुंचे। शाम चार तक चली पूछताछ में पूरे प्रकरण पर सुल्तान सिंह ने अपना पक्ष रखा।
महिला आयाेग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन के अलावा वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज और सदस्य सुमन बेदी के समक्ष सुल्तान सिंह ने अपने बयान दर्ज करवाए और सबूत के ताैर पर पेन ड्राइव प्रस्तुत की। आयाेग ने इसे अपने रिकाॅर्ड में रख लिया है। इसके अलावा लिखित शिकायत भी आयाेग चेयरपर्सन के समक्ष सचिव ने प्रस्तुत की। सुल्तान सिंह की पत्नी काैशल्या और बहन मुकेश से भी लिखित शिकायतें ली गई।
ये कहा मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह ने
सुल्तान सिंह ने कहा कि उन्हाेंने अपनी बात महिला आयोग चेयरपर्सन व सदस्याें के सामने रख दी है। बुधवार काे उन्हाेंने बिणैन खाप में अपना पक्ष रखा था। उन्हाेंने कहा कि भाजपा नेत्री साेनाली फाैगाट द्वारा की गई मारपीट की घटना के संदर्भ में सभी सबूत आयोग के सामने प्रस्तुत किए। हालांकि सुल्तान का कहना है कि साेनाली के साथ ही उनका पक्ष भी उसी समय लिया जाना चाहिए था।
सचिव के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ और अभद्रता की शिकायतें
मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह के खिलाफ इस प्रकरण से पहले करीब आठ शिकायताें पर भी महिला अायाेग ने संज्ञान लिया। इनमें छेड़छाड़, अभद्रता, अश्लीलता अाैर जबरदस्ती के प्रयास जैसे शिकायतें महिलाओं ने दी हुई हैं। ये सभी शिकायतें अलग अलग जगहाें की हैं, जहां सुल्तान ने नाैकरी की है। इनमें एक शिकायत एक महिला रिश्तेदार की भी है। भाजपा नेत्री खुद ही महिला आयोग के समक्ष पेश हाे चुकी हैं और अपनी लिखित शिकायत दी थी। साथ ही सोनाली फौगाट ने ऑडियो क्लिप भी सुनाया, जिसमें सुल्तान सिंह की ओर से महिलाओं के बारे में अपशब्द कहे जाने का आरोप है।