सरकार के आदेश पर दिल्ली बॉर्डर पर चल रही सख्ती अब समाप्त हो गई है। चार दिन से हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से आने वालों के लिए रोक और चेकिंग भी कम कर दी है। इससे शुक्रवार को हरियाणा में वाहनों की एंट्री आसान हो गई। वैसे अभी अनुमति वाले वाहन चालक अधिक संख्या में आ जा रहे हैं, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने निगरानी कम कर दी है। अब दिल्ली में वाहनों का प्रवेश पहले के मुकाबले ज्यादा हो रहा है।
टीकरी बॉर्डर पर एक तरफ दिल्ली व हरियाणा पुलिस का नाका है। इसके बाद एमआईई पुलिस चौकी के पास हरियाणा पुलिस का एक नाका है। इन तीनों नाकों पर पहले जितना पुलिस बल नहीं है। मगर चार दिन से हरियाणा पुलिस नाके पर वाहनों को नहीं रोक रही पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। बता दें कि बहादुरगढ़ में सीएनजी पंप नहीं होने के कारण सैकड़ों वाहन चालकों को प्रतिदिन सीएनजी के लिए दिल्ली बार्डर स्थित तीन सीएनजी पंपों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण दिल्ली में वाहनों का प्रवेश बंद था। इस कारण वाहन चालक पेट्रोल से वाहनों को चला रहे थे। अब बाॅर्डर पर सीएनजी पंप पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई है।