अहमदाबाद. कोरोना वायरस के कारण गुजरात के व्यापार को झटका लगा है। कई व्यापारियों ने अपना चीन प्रवास रद़्द कर दिया है। चीन के शेंजेन शहर में एक भारतीय टीचर का इसका असर हुआ है। इस शहर का गुजरात से गहरा रिश्ता है। इस शहर ने गुजरात में 2015 में स्मार्ट सिटी के लिए 1400 करोड़ का एमओयू किया था।
भारतीय टीचर कोराेना की शिकार
चीन के जिस शेंजेन शहर में भारतीय टीचर प्रीति माहेश्वरी कोरोना की शिकार हुई है, उसी शहर ने 2015 में स्मार्ट सिटी के लिए गुजरात में 1400 करोड़ का एमओयू किया था। तब राज्य की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल थीं। उन्होंने अपने चीन प्रवास के दौरान यह समझौता किया था। चीन की जी शॉफ्ट अहमदाबाद और गांधीनगर म्युनिसिपल कार्पोरेशन के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही है।
व्यापारियों ने स्थगित की यात्रा
कोरोना वायरस के कारण 5 शहरों के व्यापारियों ने अपनी चीन यात्रा स्थगित कर दी है। अहमदाबाद, सूरत, अंकलेश्वर समेत राज्य के कई शहरों से केमिकल, फार्मास्यूटिकल, इंजीनियरिंग के 500 व्यापारी रोज चीन जाते हैं। अब यही व्यापारी अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं।
भारत-चीन के बीच व्यापार में 80% गुजराती
भारत-चीन के बीच बिजनेस में 80 प्रतिशत व्यापारी गुजरात के हैं। चीन के 5 शहरों वुहान, हुआनगेंग, एजोउ, झिझियांग और क्विनझियांग में जाने-आने में प्रतिबंध है। फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। बसें बंद हैं, सब वे भी बंद कर दिए गए हैं। मंदी से गुजर रहे देश के लिए अब कोरोना वायरस ने असर दिखाया है।
इंटरडाई-ट्रेड फेयर में जाने वाले थे 125 व्यापारी
अप्रैल 2020 में शंघाई में इंटरडाई-ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है। इसमें स्टॉूल की बुकिंग कराने वाले व्यापारियों ने चीन प्रवास रद्द कर दिया है। अहमदाबाद के 125 व्यापारी समेत 150 ने अपनी बुकिंग रद्द करवा दी है।