एनआरसी और सीएए के विरोध में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की गांधी शांति यात्रा आज से |

मुंबई. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से ‘गांधी शांति यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। यह महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी। गांधी शांति यात्रा के दौरान दोनों नेता सरकार से एनआरसी नहीं लागू करने की मांग करेंगे। ये दोनों नेता नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और जज लोया की संदिग्ध मौत का मुद्दे अपनी यात्रा के दौरान उठाएंगे। इस यात्रा में राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनकी पार्टी के कई नेता शामिल होंगे।

शरद पवार दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी

इस दौरान तीन हजार किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार दक्षिणी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा में किसान संगठनों समेत विभिन्न संगठन हिस्सा लेंगे।

शत्रुघ्न ने साधा भाजपा पर निशाना

यात्रा को लेकर बुधवार को कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,’अगर महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेता आज होते तो पता नहीं भाजपा के ट्रोल उनके साथ क्या करते। उन्होंने यह भी कहा कि देशहित में सच्चाई का साथ देने वाले किसी को भी निशाना बनाना ट्रोल्स के लिए कोई बड़ी बात नहीं बल्कि बिजनेस है। उन्होंने आगे कहा,’जिस समय देश में रोजगार की कमी महसूस की जा रही है तब रोजगार केवल भाजपा के वार रूम में मिल सकता है।’

कांग्रेस नेता कहा कि ट्रोल खुद राष्ट्र विरोधी चीजें करते हैं लेकिन दूसरों को राष्ट्र विरोधी बताते हैं। उनके लिए न तो यह बड़ी चीज है, न बुरी। वे अपने बिजनेस के लिए यह सब करते हैं।

मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं दोनों नेता 

दोनों वरिष्ठ नेता पहले भाजपा का हिस्सा रहे हैं और समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया हिंसा पर यशवंत सिन्हा ने कहा था कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों जैसा बनाने का दावा किया था, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरा देश ही कश्मीर बन गया है।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *