करनाल। सदर थाना में तैनात एएसआई सुरेश कुमार पर मारपीट के मामले में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने आईजी भारती अरोड़ा को शिकायत की और ऑडियो भी पेश की। आईजी ने तुरंत कार्रवाई करवाते हुए सिविल लाइन थाना में केस दर्ज करवाया। इसके बाद एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शुक्रवार को एसपी संदीप भौरिया ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है।
स्टौंडी गांव के लोगों ने शिकायत देते हुए कहा कि मारपीट के संबंध में जयदीप पुत्र रमेश, विनोद पुत्र रघुबीर व रमेश के खिलाफ थाना सदर करनाल में 26 नवंबर को केस दर्ज करवाया था। इसकी जांच सुरेश कुमार कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और जब उन्होंने गिरफ्तारी के बारे में कहा तो एएसआई ने उनसे पैसों मांगे।
उन्होंने सुरेश कुमार की मोबाइल पर पैसे मांगने की ऑडियो रिकार्डिंग पुलिस महानिरीक्षक भारती अरोड़ा को सुनवाई। जिसके आधार पर पुलिस महानिरीक्षक ने सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश किए। जिस पर थाना सिविल लाइन करनाल में केस दर्ज किया गया। आरोपी सुरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एसपी संदीप भौरिया ने सुरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है।