जालंधर के महितपुर में एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति उसे लेने आया था। हालांकि बाद में रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर की मौत हो गई। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है –
