हरियाणा : प्रदेश में एक दिन में 488 नए मरीज मिले, 7 की मौत

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को 19 जिलों में 488 नए मरीज मिले। 7 की मौत हो गई। फरीदाबाद में 5, गुड़गांव में 2 लोगों की जान गई है। अब तक 17 जिलों में संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच चुकी है। इनमें 7 जिलों में 100 से 200 तक केस हैं। 6 जिलों में 200 से 300 तक मरीज हैं।

4 जिलों में 400 से ज्यादा मरीज हैं। इनमें रोहतक में 458, सोनीपत में 956, फरीदाबाद में 2413 व सबसे ज्यादा गुड़गांव में 4512 केस मिले हैं। बाकी बचे 5 में जिलों में से तीन में संक्रमितों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है। सबसे कम चरखी दादरी में 62 केस हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11257 हो चुकी है। 180 की जान जा चुकी है। 24 घंटे में 359 मरीजों के साथ अब तक 5916 मरीज ठीक हो चुके हैं। गंभीर मरीजों में से 60 ऑक्सीजन सपोर्ट तो 13 वेंटिलेटर पर हैं।

यहां ठीक हुए
फरीदबाद में 134, गुड़गांव में 102, रेवाड़ी में 34, सोनीपत में 30, रोहतक में 17, करनाल में 14, महेंद्रगढ़ में 9, अम्बाला में 6, भिवानी में 4, नूंह व कुरुक्षेत्र में 3-3, हिसार में 2, पंचकूला में 1 मरीज ठीक हुआ है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *