अम्बाला सेंट्रल जेल में एक कैदी और एक बंदी ने चादर का फंदा बनाकर किया सुसाइड

अम्बाला सेंट्रल जेल में सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात चेन स्नेचिंग केस में पकड़े गए दो लोगों ने सुसाइड कर लिया। दोनों ने चादर का फंदा बनाकर जान दी। जेल प्रशासन को सुबह दोनों फंदे से लटके मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों के नाम रामदास और सुनील कुमार है।

एसपी जेल लखबीर सिंह ने बताया कि 7 जून की रात को मुलाना के रामदास और साहा के सुनील कुमार को चेन स्नेचिंग केस में पकड़ा गया था। जेल में आने के बाद उन्हें आम कैदियों के साथ नहीं रखा गया था। जेल के अंदर बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। वे तभी से वहीं रह रहे थे। यहां दोनों ने चादर का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

एसपी ने बताया कि सुनील कुमार उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह कोरोना के चलते पैरोल पर बाहर गया था जबकि रामदास चैन स्नचिंग के आरोप में पकड़ा गया था। इससे पहले भी वह जेल जा चुका था। इस मामले में बलदेव नगर थाना कार्रवाई कर रहा है। एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस को उनके सुसाइड की सुबह जानकारी मिली थी। अभी न्यायिक जांच चल रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *